बड़ौत: बागपत के चर्चित ₹52612700 के CMS ATM बैंक गबन मामले में 3 आरोपियों को रिमांड पर लेकर ₹46235160 किए गए बरामद
Baraut, Bagpat | Apr 7, 2025 बागपत के चर्चित ₹52612700 के CMS ATM बैंक गबन मामले में बडौत कोतवाली पुलिस को बडी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी गौरव तोमर तथा रॉकी मलिक की निशानदेही पर ₹46235160 बरामद किए गए हैं। खेतों में गड्ढे बनाकर दबा रखी थी नकदी। ₹50000 चंदीगढ DCC आफिस के पास गडढे से बरामद हुए हैं। CMS कंपनी के पास बैंको के ATM में नकदी डालने का अनुबंध था।