बड़ौत: जानलेवा हमले सहित आधा दर्जन धाराओं में वांछित बरवाला निवासी आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त बलकटी बरामद
Baraut, Bagpat | Apr 8, 2025 रमाला पुलिस ने मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे बताया कि 25 फरवरी को थाने पर बरवाला निवासी किरणपाल ने तहरीर दी कि संजीव उर्फ काला, प्रदीप व 3 अज्ञात व्यक्तियों ने उसके साथ धारदार हथियारों से जान से मारने की नीयत से मारपीट की तथा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाना पुलिस ने जानलेवा हमले सहित आधा दर्जन धाराओं में वांछित आरोपी संजीव को गिरफ्तार किया है।