बड़ौत: धर्म सिंह सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज के पास से शराब का ठेका हटाने की मांग को लेकर समाजसेवी ने बड़ौत तहसील में लगाई गुहार
Baraut, Bagpat | Apr 7, 2025 हिलवाड़ी निवासी समाजसेवी अंकुश तोमर ने सोमवार सुबह करीब 10:30 बताया कि बड़का में धर्म सिंह सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज से कुछ दूरी पर ही एक शराब का ठेका है। जिसके कारण नशेड़ी प्रवृत्ति के व्यक्ति वहां उत्पात मचाते हैं। कई गांव के लोग वहां से गुजरते हैं। जिनमें भय का माहौल बना रहता है। उन्होंने बड़ौत तहसील में शिकायती पत्र देकर उसको वहां से हटवाने की मांग की है।