24 करोड़ की साइबर ठगी को बनाया सफेद धन, जयपुर से पकड़ा गया मास्टरमाइंड!
.
.
.
.
जयपुर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी, फर्जी बैंक खातों और क्रिप्टो-हवाला नेटवर्क का बड़ा खुलासा करते हुए सिंडिकेट के कथित मास्टरमाइंड विकास ढाका (30) को गिरफ्तार किया है। आरोपी सीकर जिले के बासनी बराला का रहने वाला है और करीब 20 दिन पहले अपना नेटवर्क बढ़ाने के लिए जयपुर आया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी मजदूरों और गरीब लोगों को पैसों का लालच देकर उनके दस्तावेजों से बैंक खाते खुलवाता था। इन खातों में साइबर ठगी और ऑनलाइन गैंबलिंग की रकम जमा करवाई जाती थी, जिसके बाद पैसों को USDT और क्रिप्टो करेंसी में बदलकर दुबई के हवाला नेटवर्क के जरिए व्हाइट मनी में कन्वर्ट किया जाता था। जांच में सामने आया है कि आरोपी पिछले दो साल में करीब 24 करोड़ रुपए की साइबर ठगी की रकम को सफेद धन में बदल चुका है। वैशाली नगर थाना पुलिस ने नेमी सागर कॉलोनी स्थित फ्लैट पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 9 मोबाइल फोन, 8 फिनो पेमेंट डेबिट कार्ड किट और गूगल पे स्कैनर रोल बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस जब्त मोबाइल की फॉरेंसिक जांच कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य एजेंटों, हवाला कारोबारियों तथा विदेशी संपर्कों की तलाश में जुटी है।
#jaipurnews
#cybercrime
#CyberFraud
#jaivardhannews