कलक्टर, एसपी, पर्यवेक्षक ने किया मतदान केंद्रों का सघन निरीक्षण
राजसमन्द, 30 अक्टूबर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के अंतर्गत शुक्रवार को पंच / सरपंच पदों के लिए हुए मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार हसीजा, पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल एवं पर्यवेक्षक हिम्मत सिंह बारहठ ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। तीनों अधिकारियों ने छापली, दिवेर, काछबली, बग्गड़ एवं सांगावास सहित अन्य मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
#Rajsamandnews
#SarpanchChunav
#PanchayatElection
#jaivardhannews