प्रतापगढ़: धरमपुर गांव में निशान के दौरान महिलाओं के बीच नाचने के विरोध में हुई मारपीट, कई लोग हुए घायल
मानधाता थाना क्षेत्र के धरम पुर गांव मे बुधवार शाम करीब 4 बजे निशान ले जाते समय नाचने को लेकर जम कर लाठी डण्डे से मारपीट हुई।एक पक्ष से कई लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानधाता में चल रहा है। राम सरन सरोज ने थाने में तहरीर दे कर आरोप लगाया है कि गांव के आधा दर्जन लोग निशान मे महिलाओं के साथ जबरन नाचने लगे।