कुंडा: ऑपरेशन नशा मुक्ति के तहत जेठवारा इलाके से 6 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई
प्रतापगढ़ पुलिस ने "आपरेशन नशा मुक्ति" अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष जेठवारा ने रविवार शाम 5.50 बजे बताया की कुल 06 व्यक्तियों को जेठवारा इलाके के सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने पर हिरासत में लेकर धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। पुलिस का उद्देश्य नशे के कारण परिवार को बिखरने से बचाना और युवा पीढ़ी को इस ज़हर से दूर रखना है।