मदरसा ताईदुल इस्लाम विवाद | समिति गठन से चार पदों पर बहाली तक सवाल, ग्रामीणों ने मांगी जांच
साहिबगंज जिले के मंडरो प्रखंड अंतर्गत डोकाडीह स्थित मदरसा ताईदुल इस्लाम की प्रबंधन व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
ग्रामीणों ने ग्रामसभा की प्रक्रिया को दरकिनार कर प्रबंधन समिति गठन, छात्र उपस्थिति के आधार पर मध्याह्न भोजन के अनाज उठाव में कथित गड़बड़ी और चार पदों पर बहाली में परिवारवाद को बढ़ावा देने के आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ताओं ने बहाली प्रक्रिया पर रोक लगाने तथा छात्र उपस्थिति और अनाज उठाव के अभिलेखों का भौतिक सत्यापन कराने की मांग की है।
ज्ञापन सौंपने वालों में मोहम्मद मफिजुद्दीन, आबुल कासिम, मास्टर जाकिर, मोहम्मद शरीफ आलम, मोहम्मद हुर्मूज अली और मोहम्मद बहारुद्दीन अंसारी सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे।
मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी नयन कुमार ने कहा कि जानकार�