बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा ने नीमच में चाइल्ड हेल्पलाइन एवं #बेटी_बचाओ_बेटी_पढ़ाओ पोस्टर्स का किया विमोचन
===================================
शिशु ग्रह एवं किलकारी का किया निरीक्षण
====================================
मध्य प्रदेश बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. श्रीमती निवेदिता शर्मा एवं सदस्य सुश्री सोनम निनामा ने मंगलवार को नीमच प्रवास के दौरान जिला महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना पर आधारित पोस्टर्स एवं चाइल्ड हेल्पलाइन1098 के पोस्टर्स का विमोचन किया।
आयोग के अध्यक्ष डॉ शर्मा ने इंदिरा नगर नीमच में संचालित शिशु आश्रय गृह एवं किलकारी बाल गृह का निरीक्षण कर, उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और बच्चों से चर्चा कर सुविधाओं के बारे में पूछा। उन्होंने संबंधितों को आवश्यक निर्देश भी दिए। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री अंकिता पंड्या विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
#Neemuch
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
7 views | Neemuch, Madhya Pradesh | Jun 2, 2026