हसपुरा: हसपुरा पुलिस ने मेहंदिया पथ पर थाना के समीप चलाया बाइक चेकिंग अभियान, चालकों को हेलमेट पहनने का दिया निर्देश
हसपुरा थानाक्षेत्र के मेहंदिया पथ में थाना के समीप सोमवार को हसपुरा पुलिस ने बाइक चेकिंग अभियान चलाया।बाइक चेकिंग अभियान का नेतृत्व एस आई वरूण कुमार ने किया। उन्होंने चालकों को सख्त निर्देश दिया कि बगैर हेलमेट पहने बाइक नहीं चलाएं।