भगवानपुर: मेहदौली पंचायत में योजनाओं का स्थल निरीक्षण, अधिकारियों ने दिए आवश्यक निर्देश
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मेहदौली पंचायत में बुधवार को सुबह करीब दस बजे जिला पंचायती राज पदाधिकारी पूजा प्रीतम, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी नवल किशोर रजक एवं कार्यक्रम पदाधिकारी आकाश कुमार ने पंचायत में संचालित विभिन्न योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक बुधवार को पंचायत स्तर पर संचालित योजनाओं का निरीक्षण किया जाना है।