पीपलकोटी टनल हादसा: एक और श्रमिक का शव बरामद, मृतकों की संख्या 09 हुई
पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त 2026 को हुई दुर्घटना के बाद SDRF सहित अन्य रेस्क्यू एजेंसियों द्वारा लापता श्रमिकों की तलाश एवं राहत-बचाव अभियान लगातार जारी है। कठिन परिस्थितियों के बावजूद रेस्क्यू टीमें पूरी तत्परता एवं समन्वय के साथ टनल के भीतर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।
आज अभियान के दौरान *लुकास टोपनो पुत्र बोयसा टोपनो, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम सीमरटोली, पोस्ट कामरा, जिला खूंटी, झारखंड* को टनल से बाहर निकाला गया। उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय, गोपेश्वर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
हादसे में अब तक 09 श्रमिकों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि 01 श्रमिक अभी भी लापता है। लापता श्रमिक की तलाश के लिए SDRF एवं अन्य रेस्क्यू टीमें लगातार सर्चिंग में जुटी हुई हैं।