Public App Logo
देहरादून में बड़ा हादसा: सर्वे ऑफ इंडिया की दीवार गिरने से पासपोर्ट बनवाने आया युवक गंभीर रूप से घायल। देहरादून: कोतवाली डालनवाला क्षेत्र के अंतर्गत सेंट्रियो मॉल के सामने आज एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ स्थित 'सर्वे ऑफ इंडिया' की एक दीवार अचानक भरभराकर ढह गई। हादसे के वक्त दीवार के समीप ही विजय कॉलोनी निवासी विनोद (53) चाय का ठेला लगाते हैं, जहाँ ग्राम रतौली (टिहरी गढ़वाल) निवासी सचिन (26) पुत्र बलवीर सिंह बैठा हुआ था। बताया जा रहा है कि सचिन अपने पासपोर्ट के काम से देहरादून आया था और वहाँ प्रतीक्षा कर रहा था।दीवार गिरते ही सचिन उसके मलबे के नीचे दब गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दुर्घटना में उसका बायाँ पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही हाथीबड़कला पुलिस चौकी और डालनवाला थाना पुलिस ने तत्काल मुस्तैदी दिखाई और मौके पर पहुँचकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सचिन को मलबे से बाहर निकाला और 108 एम्बुलेंस सेवा की मदद से तुरंत इलाज के लिए दून अस्पताल भिजवाया।"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।" #Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #viralvideo #hathibarkla #centeriomall - Dehradun News