देहरादून: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तराखंड में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में पार्टी ने गढ़वाल संभाग की तीनों लोकसभा सीटों की व्यापक समीक्षा बैठक आज पूरी कर ली। इससे पहले टिहरी और हरिद्वार लोकसभा सीटों की भी समीक्षा की जा चुकी है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक परिदृश्य पर विस्तार से चर्चा की गई है। आगामी चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। उन्होंने घोषणा की कि आने वाले दिनों में पार्टी विधायकों का अपने-अपने क्षेत्रों में प्रवास कार्यक्रम अनिवार्य किया जाएगा।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideoreels