बहराइच: पुलिस लाइन में आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए SP ने प्रधान संघ अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों के साथ की बैठक
बहराइच जिले में रविवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक के द्वारा प्रधान संघ के अध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारीगण व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में आगामी त्यौहार दुर्गापूजा के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में दुर्गापूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।