बहराइच: कटरा बहादुरगंज इलाके में मवेशी से टकराकर घायल हुआ बाइक सवार, पुलिस जांच में जुटी
बहराइच जिले में जमुनहा मार्ग के कटरा बहादुरगंज के पास तेज रफ्तार बाइक मवेशी से टकराकर पलट गई। जिसके चलते बाइक सवार घायल हो गया। घायल से कुछ दूरी पर तमंचा पड़ा हुआ था। सूचना पर सोनवां व दरगाह की पुलिस से पहले एम्बुलेंस पहुंची। घायल को मेडिकल कालेज लाकर भर्ती कराया गया है। वही पुलिस जाच में जुट गई है।