बहराइच: बहराइच पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से यौन उत्पीड़न के मामले में अभियुक्त को दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई
बहराइच दीवानी न्यायालय स्थित विशेष न्यायाधीश पॉकसो कोर्ट ने नाबालिग से यौन उत्पीड़न करने के मामले के अभियुक्त को दोषी करार देते हुए 2 साल कारावास की सजा सुनाई है। इस मामले में जानकारी देते हुए जिला शासकीय अधिवक्ता पॉक्सो कोर्ट संत प्रताप सिंह ने शनिवार शाम को बताया कि घटना विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र में वर्ष 2017 में हुई थी।