बहराइच: छावनी इलाके के पास बाजार जा रहे तीन युवकों पर दबंगों ने किया हमला, तीन युवक हुए घायल, पुलिस जांच में जुटी
जिले के दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत छावनी इलाके के पास तीन युवक बाइक से बाजार जा रहे थे। तभी दबंगो घेर कर उन पर हमला कर दिया। जिससे तीनों युवक घायल हो गए। वहीं पुलिस जाच में जुट गई है। रविवार को पीड़ित ने बताया की पुरानी रंजिश को लेकर उनपर हमला हुआ है। थाने में इसकी शिकायत की है। जाच जारी है।