बहराइच: कोडरी गांव के नसरा नाला में नहा रही तीन चचेरी बहनें डूबी, हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
बहराइच जिले के देहात कोतवाली के मसीहाबाद गांव से सटे कोड़री गांव में शनिवार शाम 4:30 बजे नसरा नाला में नहा रही तीन चचेरी बहने दिव्या, प्रियांशी,लक्ष्मी गहराई में चले जाने से डूब कर लापता हो गई। उस समय नाला में लगभग एक दर्जन बच्चे नहा रहे थे। तीनों की डूब कर मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।