Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Ahmedabad
Rahulgandhi
यूपी

डंडारी: डंडारी पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत मोबाइल बरामद कर असली मालिक को सौंपा

Dandari, Begusarai | Nov 29, 2025
डंडारी थाना अध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक मोबाइल को बरामद कर उसके वास्तविक धारक को डंडारी पुलिस के द्वारा मोबाइल सौंप दिया गया है

MORE NEWS

पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन रविवार को हिंसक हो गया। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों द्वारा ट्रेन में तोड़-फोड़ और पत्थरबाजी किए जाने की खबर सामने आई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, चेतावनी स्वरूप हवाई फायरिंग की और लाठीचार्ज किया। फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन ने बताया कि कुछ लोग ट्रेन व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रेलवे द्वारा विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई थी और दो स्पेशल ट्रेनें पहले से स्टेशन पर मौजूद थीं।

डीएम के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान कुछ असामाजिक तत्व भीड़ में शामिल हो गए और उन्होंने पत्थरबाज़ी शुरू कर दी, जिसके बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए न्यूनतम बल का प्रयोग कर भीड़ को हटाया गया।

वहीं, पटना रेंज के आईजी जितेंद्र राणा ने बताया कि स्टेशन पर करीब 200 से 250 छात्र मौजूद थे, जो ट्रेन के परिचालन को रोक रहे थे। पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने और ट्रैक खाली कराने का प्रयास किया, लेकिन कुछ लोगों ने पत्थरबाज़ी शुरू कर दी। इसके बाद जान-माल की सुरक्षा और रेलवे संचालन बहाल करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई।

पुलिस कार्रवाई के बाद भीड़ को स्टेशन परिसर से हटा दिया गया है। जानकारी के अनुसार, सभी ट्रेन सेवाएं फिर से सामान्य रूप से संचालित होने लगी हैं।
#crimenews #students #StudentsProtest #railway #PatliputraStation #patna #protest #students #SBLive #sblivebihar #bihar

पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन रविवार को हिंसक हो गया। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों द्वारा ट्रेन में तोड़-फोड़ और पत्थरबाजी किए जाने की खबर सामने आई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, चेतावनी स्वरूप हवाई फायरिंग की और लाठीचार्ज किया। फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन ने बताया कि कुछ लोग ट्रेन व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रेलवे द्वारा विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई थी और दो स्पेशल ट्रेनें पहले से स्टेशन पर मौजूद थीं। डीएम के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान कुछ असामाजिक तत्व भीड़ में शामिल हो गए और उन्होंने पत्थरबाज़ी शुरू कर दी, जिसके बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए न्यूनतम बल का प्रयोग कर भीड़ को हटाया गया। वहीं, पटना रेंज के आईजी जितेंद्र राणा ने बताया कि स्टेशन पर करीब 200 से 250 छात्र मौजूद थे, जो ट्रेन के परिचालन को रोक रहे थे। पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने और ट्रैक खाली कराने का प्रयास किया, लेकिन कुछ लोगों ने पत्थरबाज़ी शुरू कर दी। इसके बाद जान-माल की सुरक्षा और रेलवे संचालन बहाल करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई। पुलिस कार्रवाई के बाद भीड़ को स्टेशन परिसर से हटा दिया गया है। जानकारी के अनुसार, सभी ट्रेन सेवाएं फिर से सामान्य रूप से संचालित होने लगी हैं। #crimenews #students #StudentsProtest #railway #PatliputraStation #patna #protest #students #SBLive #sblivebihar #bihar

Dandari, Begusarai | Jun 14, 2026

साइकिल पे संडे के 609 वें रविवार को राजकीयकृत मध्य विद्यालय असुरारी में रंग-उमंग कार्यशाला के बच्चों के बीच पौधा वितरण किया गया।
बीहट संवाददाता मुकेश कुमार
 लगभग 98 बच्चों की उपस्थित में बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार सहित अन्य अतिथियों के द्वारा पौधा वितरण किया गया। इस अवसर पर बच्चों को पौधे भेंट करते हुए बीडीओ ने कहा की साइकिल पे संडे अपने समय का एक ऐतिहासिक प्रयास कर रही है। यह प्रयास महज एक रविवार का नहीं बल्कि सैकड़ो रविवारों की एक श्रृंखला है। उन्होंने कहा कि यह अभियान देश के लिए एक मॉडल अभियान बनकर साबित हो रहा है और आज बिहार में भी साइकिल ऑन संडे की शुरुआत की गई। साइकिल पे संडे टीम का स्वागत करते हुए आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन बरौनी के सचिव गणेश कुमार ने कहा कि अभियान की ताकत आप सब हैं। आप सबके प्रयास अभियान आगे बढ़ेगा और धरती हरीभरी होगी। अभियान के अंशु कुमार  और सुजीत कुमार ने बच्चों को बताया कि प्रकृति नहीं हमें खुद को बचाना होगा। मौके पर अभियान के संयोजक ने बताया कि रंग उमंग कार्यशाला का समापन 17 जून को होगा जिसमें सभी  प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अपने समय का प्रयास है जो हम मानव जाति को बचाने के लिए कर रहे हैं। मौके पर वार्ड पार्षद अशोक कुमार, जदयू नगर अध्यक्ष शंभू कुमार, नरेश कुमार, अमर ज्योति, रवि वर्मा, जितेंद्र कुमार, शुभम कुमार, कुणाल कुमार, राजू, अजीत, अंकित, मनीष, लक्ष्य, निखिल, कविता कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे। #SBLive #sblivebihar #HindiNews

साइकिल पे संडे के 609 वें रविवार को राजकीयकृत मध्य विद्यालय असुरारी में रंग-उमंग कार्यशाला के बच्चों के बीच पौधा वितरण किया गया। बीहट संवाददाता मुकेश कुमार लगभग 98 बच्चों की उपस्थित में बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार सहित अन्य अतिथियों के द्वारा पौधा वितरण किया गया। इस अवसर पर बच्चों को पौधे भेंट करते हुए बीडीओ ने कहा की साइकिल पे संडे अपने समय का एक ऐतिहासिक प्रयास कर रही है। यह प्रयास महज एक रविवार का नहीं बल्कि सैकड़ो रविवारों की एक श्रृंखला है। उन्होंने कहा कि यह अभियान देश के लिए एक मॉडल अभियान बनकर साबित हो रहा है और आज बिहार में भी साइकिल ऑन संडे की शुरुआत की गई। साइकिल पे संडे टीम का स्वागत करते हुए आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन बरौनी के सचिव गणेश कुमार ने कहा कि अभियान की ताकत आप सब हैं। आप सबके प्रयास अभियान आगे बढ़ेगा और धरती हरीभरी होगी। अभियान के अंशु कुमार और सुजीत कुमार ने बच्चों को बताया कि प्रकृति नहीं हमें खुद को बचाना होगा। मौके पर अभियान के संयोजक ने बताया कि रंग उमंग कार्यशाला का समापन 17 जून को होगा जिसमें सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अपने समय का प्रयास है जो हम मानव जाति को बचाने के लिए कर रहे हैं। मौके पर वार्ड पार्षद अशोक कुमार, जदयू नगर अध्यक्ष शंभू कुमार, नरेश कुमार, अमर ज्योति, रवि वर्मा, जितेंद्र कुमार, शुभम कुमार, कुणाल कुमार, राजू, अजीत, अंकित, मनीष, लक्ष्य, निखिल, कविता कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे। #SBLive #sblivebihar #HindiNews

Dandari, Begusarai | Jun 14, 2026

लड़कियां भी लड़कों से कम नहीं...

चेहरे पर मास्क और पीठ पर बैग...हाथों में खतरनाक मिर्ची स्प्रे। पटना में दो लड़कियां पहुंची दुकान लुटने और फिर जुट गए आस- पास के लोग।
CCTV में कैद

लड़कियां भी लड़कों से कम नहीं... चेहरे पर मास्क और पीठ पर बैग...हाथों में खतरनाक मिर्ची स्प्रे। पटना में दो लड़कियां पहुंची दुकान लुटने और फिर जुट गए आस- पास के लोग। CCTV में कैद

Dandari, Begusarai | Jun 14, 2026

जयमंगला वाहिनी परिवार के द्वारा एच.यू.आर.एल कैंपस में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जहाँ 25 रक्तवीर ने रक्तदान किया।रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीर को रक्तदान करने के बाद पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधा सप्रेम भेंट किया गया।
बेगूसराय संवाददाता मुकेश कुमार
एच.यू.आर.एल के प्रबंधक मनीष ने कहा कि रक्तदान करने के बाद बहुत सी बीमारियों से बचा जा सकता है।हर स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक बार रक्तदान करना चाहिए।
अमृत वत्स ने कहा कि रक्तदान का कोई विकल्प नहीं होता है,इसलिए हर स्वथ्य व्यक्ति को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए।सुमित कुमार ने कहा कि रक्त की जरूरत बहुत सारे केसेस में होती है,घर-परिवार में रक्त की जरूरत पड़ने पर स्वयं रक्तदान करें और अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित करें।अभिजीत रंजन सिंह ने कहा कि रक्तदान के प्रति सतत जागरूकता लाना हमलोगों का मुख्य उद्देश्य है और अभी तक जयमंगला वाहिनी परिवार 5175 रक्तदान का माध्यम बन चुकी हैं।अध्यक्ष महेश वत्स ने रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं से अनुरोध करते हुए कहा कि रक्तदान हमेशा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त रक्त केंद्र में ही करें।

इस मौके पर अभिजीत रंजन सिंह,महेश वत्स,अमृत वत्स,सुमित कुमार,ब्लड बैंक कर्मी पूजा कुमारी,अशोक कुमार,राजेश,आरती,अजय मौजूद थे।

जयमंगला वाहिनी परिवार के द्वारा एच.यू.आर.एल कैंपस में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जहाँ 25 रक्तवीर ने रक्तदान किया।रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीर को रक्तदान करने के बाद पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधा सप्रेम भेंट किया गया। बेगूसराय संवाददाता मुकेश कुमार एच.यू.आर.एल के प्रबंधक मनीष ने कहा कि रक्तदान करने के बाद बहुत सी बीमारियों से बचा जा सकता है।हर स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक बार रक्तदान करना चाहिए। अमृत वत्स ने कहा कि रक्तदान का कोई विकल्प नहीं होता है,इसलिए हर स्वथ्य व्यक्ति को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए।सुमित कुमार ने कहा कि रक्त की जरूरत बहुत सारे केसेस में होती है,घर-परिवार में रक्त की जरूरत पड़ने पर स्वयं रक्तदान करें और अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित करें।अभिजीत रंजन सिंह ने कहा कि रक्तदान के प्रति सतत जागरूकता लाना हमलोगों का मुख्य उद्देश्य है और अभी तक जयमंगला वाहिनी परिवार 5175 रक्तदान का माध्यम बन चुकी हैं।अध्यक्ष महेश वत्स ने रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं से अनुरोध करते हुए कहा कि रक्तदान हमेशा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त रक्त केंद्र में ही करें। इस मौके पर अभिजीत रंजन सिंह,महेश वत्स,अमृत वत्स,सुमित कुमार,ब्लड बैंक कर्मी पूजा कुमारी,अशोक कुमार,राजेश,आरती,अजय मौजूद थे।

Dandari, Begusarai | Jun 13, 2026

शक्र की कविताएं अगर पांडुलिपियों से बाहर आ जाए तो वे सबाल्टर्न के प्रतिनिधि कवि साबित होंगे: डॉ. घनश्याम

अपने समय के महत्वपूर्ण कवियों में शामिल हुआ करते थे कविवर शक्र: शशिधर

कविवर रामावतार यादव शक्र की 39 वीं पुण्यतिथि पर रुपनगर में साहित्यिक गोष्ठी का हुआ आयोजन

वक्ताओं ने वर्तमान समय में शक्र साहित्य की प्रासंगिकता विषय पर रखे विचार कविवर रामावतार यादव शक्र की 
बीहट
कविवर शक्र साहित्य उत्थान समिति के तत्वावधान में बुधवार को सिमरिया दो पंचायत के रूपनगर ठाकुरबाड़ी में कविवर शक्र की 39 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। वर्तमान समय में शक्र साहित्य की प्रासंगिकता विषयक विचारगोष्ठी की अध्यक्षता दिनकर पुस्तकालय के अध्यक्ष विश्वंभर सिंह एवं संचालन वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण प्रियदर्शी ने किया। विशिष्ट अतिथि बीएचयू के प्रोफेसर रामाज्ञा शशिधर ने कहा कि हमें अपने जनपद के कवि शक्र पर गौरव है। उनकी रचनाएं हमेशा आमजनों को प्रेरित करती रहेगी। अपने समय के महत्वपूर्ण कवियों में कविवर शक्र थे। उस जमाने की देशभर की साहित्यिक पत्रिकाओं में उनकी रचनाएं प्रकाशित होती थी। वे अपने समय व समाज को बहुत ही शिद्दत से महसूस करते थे और अपनी रचनाओं में जगह देते थे। आज जरूरत इस बात की है कि नई पीढ़ी तक उनकी रचनाओं को पहुंचाने का काम किया जाय।  
जलेस के राज्य सचिव विनीताभ ने कहा कि शक्र आजीवन गरीबों, शोषितों व मजदूरों के लिए कलम चलाते रहे। उन्होंने कहा कि कविवर शक्र आजादी की लड़ाई में भी सक्रिय भूमिका निभाई वहीं आजाद भारत में विषमता के खिलाफ कविताओं के माध्यम से आमजन को प्रेरित करते रहे। एसबीएसएस काॅलेज बेगूसराय के प्राध्यापक डा. नीलेश कुमार ने कहा कि शक्र ने अपनी कविता में बड़ा हिस्सा स्त्रियों के लिए दिया। उन्होंने किसानिन, मजदूरिन व भिखारिन जैसी अमर कविताएं लिखी। एम.के.एस. महाविद्यालय फतुहा के अंग्रेजी के प्रोफेसर डा. घनश्याम कुमार ने कहा कि शक्र की कविताएं अगर पांडुलिपियों से बाहर आ जाए तो वे सबाल्र्टन के प्रतिनिधि कवि साबित होंगे। नई पीढ़ी को शक्र के सत्ता विरोधी साहस से प्रेरणा लेनी चाहिए। जसम के राज्य सचिव दीपक सिन्हा ने कहा कि शक्र की कविता वाचिकता की कविता है। वे लिखने से ज्यादा बोलने वाले कवि हैं। वरिष्ठ कवि अशांत भोला ने कहा कि शक्र जी हमेशा मंच से अलग रहे। वे संकोची स्वभाव के थे। उतने बड़े कवि होने का एहसास मुझे बाद में हुआ। ऐसे महान साहित्यकार के साहित्य को आमजन तक पहुंचाना हमसबों का दायित्व है। स्वागत भाषण समिति के अध्यक्ष रामामुज राय ने किया तथा शक्र की जीवनी को संस्था के सचिव राहत रंजन ने रखा। इस मौके पर अवधेश कुमार पप्पू, पूर्व पंसस भिखारी यादव, उप मुखिया सुदिन पासवान, चितरंजन कुमार, मुलानंद कुमार, अमरजीत कुमार पप्पू, अविनेश कुमार, बिकेश कुमार, राहुल कुमार, शिवदानी सिंह, कृष्ण कुमार रईस, प्रियंक कुमार, विद्यासागर ठाकुर, कृष्ण नंदन यादव, लक्ष्मी नारायण देव, सुमित कुमार, महंत चंद्रमा दास, अनिल यादव, सिकंदर यादव,   जय प्रकाश यादव, प्रमोद यादव, दिलीप कुमार समेत कई अन्य लोग मौजूद थे। इसके पूर्व सभी अतिथियों ने कविवर शक्र की प्रतिमा व उनके तैल चित्र के समीप माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

मेधावी छात्र-छात्राओं व बिहार पुलिस में सफल प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

कविवर शक्र साहित्य उत्थान समिति सिमरिया दो के द्वारा आयोजित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए शिक्षक चितरंजन कुमार व अविनेश कुमार ने बताया कि साहित्यिक संगोष्ठी के अंत में सिमरिया दो पंचायत में मैट्रिक में प्रथम श्रेणी से उतीर्ण होने वाले 55 छात्र-छात्राओं तथा बिहार पुलिस व होमगार्ड में सफल होने वाले आधा दर्जन अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया। बिहार पुलिस में सफल होने वाले अभ्यर्थियों में से बरियाही निवासी सीताराम यादव के पुत्र बादल कुमार, इसी गांव के विलाश यादव के पुत्र हरिओम कुमार, कसहा गांव निवासी उमेश यादव की पुत्री सोनिका कुमारी व रुपनगर निवासी ललन दास की पुत्री अंजली कुमारी व होमगार्ड में बरियाही के महेश यादव के पुत्र राम करतार कुमार व कसहा के सुरेंद्र यादव के पुत्र दिलखुश कुमार शामिल है। वही मेधावी छात्र-छात्राओं में आशिर्वाद कुमार, भानु प्रिया, स्मिता, राज लक्ष्मी, सन्नी, साक्षी, पीयूष, अर्जुन, अमितेश, मौसम, लक्ष्मी आदि शामिल थे।

शक्र की कविताएं अगर पांडुलिपियों से बाहर आ जाए तो वे सबाल्टर्न के प्रतिनिधि कवि साबित होंगे: डॉ. घनश्याम अपने समय के महत्वपूर्ण कवियों में शामिल हुआ करते थे कविवर शक्र: शशिधर कविवर रामावतार यादव शक्र की 39 वीं पुण्यतिथि पर रुपनगर में साहित्यिक गोष्ठी का हुआ आयोजन वक्ताओं ने वर्तमान समय में शक्र साहित्य की प्रासंगिकता विषय पर रखे विचार कविवर रामावतार यादव शक्र की बीहट कविवर शक्र साहित्य उत्थान समिति के तत्वावधान में बुधवार को सिमरिया दो पंचायत के रूपनगर ठाकुरबाड़ी में कविवर शक्र की 39 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। वर्तमान समय में शक्र साहित्य की प्रासंगिकता विषयक विचारगोष्ठी की अध्यक्षता दिनकर पुस्तकालय के अध्यक्ष विश्वंभर सिंह एवं संचालन वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण प्रियदर्शी ने किया। विशिष्ट अतिथि बीएचयू के प्रोफेसर रामाज्ञा शशिधर ने कहा कि हमें अपने जनपद के कवि शक्र पर गौरव है। उनकी रचनाएं हमेशा आमजनों को प्रेरित करती रहेगी। अपने समय के महत्वपूर्ण कवियों में कविवर शक्र थे। उस जमाने की देशभर की साहित्यिक पत्रिकाओं में उनकी रचनाएं प्रकाशित होती थी। वे अपने समय व समाज को बहुत ही शिद्दत से महसूस करते थे और अपनी रचनाओं में जगह देते थे। आज जरूरत इस बात की है कि नई पीढ़ी तक उनकी रचनाओं को पहुंचाने का काम किया जाय। जलेस के राज्य सचिव विनीताभ ने कहा कि शक्र आजीवन गरीबों, शोषितों व मजदूरों के लिए कलम चलाते रहे। उन्होंने कहा कि कविवर शक्र आजादी की लड़ाई में भी सक्रिय भूमिका निभाई वहीं आजाद भारत में विषमता के खिलाफ कविताओं के माध्यम से आमजन को प्रेरित करते रहे। एसबीएसएस काॅलेज बेगूसराय के प्राध्यापक डा. नीलेश कुमार ने कहा कि शक्र ने अपनी कविता में बड़ा हिस्सा स्त्रियों के लिए दिया। उन्होंने किसानिन, मजदूरिन व भिखारिन जैसी अमर कविताएं लिखी। एम.के.एस. महाविद्यालय फतुहा के अंग्रेजी के प्रोफेसर डा. घनश्याम कुमार ने कहा कि शक्र की कविताएं अगर पांडुलिपियों से बाहर आ जाए तो वे सबाल्र्टन के प्रतिनिधि कवि साबित होंगे। नई पीढ़ी को शक्र के सत्ता विरोधी साहस से प्रेरणा लेनी चाहिए। जसम के राज्य सचिव दीपक सिन्हा ने कहा कि शक्र की कविता वाचिकता की कविता है। वे लिखने से ज्यादा बोलने वाले कवि हैं। वरिष्ठ कवि अशांत भोला ने कहा कि शक्र जी हमेशा मंच से अलग रहे। वे संकोची स्वभाव के थे। उतने बड़े कवि होने का एहसास मुझे बाद में हुआ। ऐसे महान साहित्यकार के साहित्य को आमजन तक पहुंचाना हमसबों का दायित्व है। स्वागत भाषण समिति के अध्यक्ष रामामुज राय ने किया तथा शक्र की जीवनी को संस्था के सचिव राहत रंजन ने रखा। इस मौके पर अवधेश कुमार पप्पू, पूर्व पंसस भिखारी यादव, उप मुखिया सुदिन पासवान, चितरंजन कुमार, मुलानंद कुमार, अमरजीत कुमार पप्पू, अविनेश कुमार, बिकेश कुमार, राहुल कुमार, शिवदानी सिंह, कृष्ण कुमार रईस, प्रियंक कुमार, विद्यासागर ठाकुर, कृष्ण नंदन यादव, लक्ष्मी नारायण देव, सुमित कुमार, महंत चंद्रमा दास, अनिल यादव, सिकंदर यादव, जय प्रकाश यादव, प्रमोद यादव, दिलीप कुमार समेत कई अन्य लोग मौजूद थे। इसके पूर्व सभी अतिथियों ने कविवर शक्र की प्रतिमा व उनके तैल चित्र के समीप माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मेधावी छात्र-छात्राओं व बिहार पुलिस में सफल प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित कविवर शक्र साहित्य उत्थान समिति सिमरिया दो के द्वारा आयोजित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए शिक्षक चितरंजन कुमार व अविनेश कुमार ने बताया कि साहित्यिक संगोष्ठी के अंत में सिमरिया दो पंचायत में मैट्रिक में प्रथम श्रेणी से उतीर्ण होने वाले 55 छात्र-छात्राओं तथा बिहार पुलिस व होमगार्ड में सफल होने वाले आधा दर्जन अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया। बिहार पुलिस में सफल होने वाले अभ्यर्थियों में से बरियाही निवासी सीताराम यादव के पुत्र बादल कुमार, इसी गांव के विलाश यादव के पुत्र हरिओम कुमार, कसहा गांव निवासी उमेश यादव की पुत्री सोनिका कुमारी व रुपनगर निवासी ललन दास की पुत्री अंजली कुमारी व होमगार्ड में बरियाही के महेश यादव के पुत्र राम करतार कुमार व कसहा के सुरेंद्र यादव के पुत्र दिलखुश कुमार शामिल है। वही मेधावी छात्र-छात्राओं में आशिर्वाद कुमार, भानु प्रिया, स्मिता, राज लक्ष्मी, सन्नी, साक्षी, पीयूष, अर्जुन, अमितेश, मौसम, लक्ष्मी आदि शामिल थे।

Dandari, Begusarai | Jun 12, 2026