मकराना: स्वच्छता ही सेवा अभियान का इमाम चौक से नगर परिषद द्वारा शुभारंभ किया गया
Makrana, Nagaur | Sep 17, 2024 नगर परिषद मकराना के द्वारा मंगलवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान इमाम चौक से शुभारंभ किया गया। जिसके तहत नगर परिषद मकराना सभागार में उपराष्ट्रपति के संवाद का लाइव प्रसारण किया गया। जिसमें स्थानीय पार्षद, नागरिक, नगर परिषद कार्मिकों तथा सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों ने भाग लिया। इमाम चौक में साफ सफाई कर श्रमदान किया गया।