मकराना: बोरावड रोड पर सफारी कार सवार युवकों द्वारा ऑल्टो कार सवार लोगों के साथ मारपीट, एक युवक घायल
Makrana, Nagaur | Sep 17, 2024 मकराना शहर के बोरावड़ रोड पर सफारी कार में सवार कुछ युवकों ने अल्टो कार सवार परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। इसमें एक युवक के सिर में चोट आई है। पीड़ित परिवार जयपुर से खुड़द माताजी के दर्शन के लिए जा रहे थे। रास्ते में पीछे से आ रही सफारी कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने कुछ युवक मौके पर बुलाकर परिवार के साथ मारपीट कर दी।