धरहरा: बंगलवा स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर-जीएनएम नदारद, मरीज घंटों करते रहे इंतजार,दोपहर 12 बजे तक नहीं पहुंचे चिकित्सक,
धरहरा प्रखंड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंगलवा में बुधवार को स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुल गई। दोपहर 12 बजे तक केंद्र पर न तो डॉक्टर पहुंचे थे और न ही जीएनएम। सिर्फ गार्ड और डाटा एंट्री ऑपरेटर के भरोसे केंद्र चलता मिला।इलाज के लिए पहुंचे मरीज घंटों इंतजार के बाद बिना उपचार लौटने को मजबूर हुए।