रॉबर्ट्सगंज: मेडिकल कॉलेज सोनभद्र में नवागत प्रिंसिपल डॉ. आई जेन भट्टाचार्य ने कार्यभार ग्रहण किया, एमआरआई की सुविधा उपलब्ध कराने का दिया निर्देश
सोनभद्र मेडिकल कॉलेज को गुरुवार को नए प्रिंसिपल मिले,डॉ आई जेन भट्टाचार्य ने नए प्रिंसिपल के रूप में कार्यभार ग्रहण किया,कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों की सुविधाओं को लेकर अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं,उन्होंने कहा कि लगातार ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ रही है, ऐसे में आभा आईडी जनरेट करने से लेकर इलाज की प्रक्रिया सुलभ करायेंगे