देवघर: जसीडीह रेलवे स्टेशन पर बेहोशी की हालत में पड़े एक अज्ञात व्यक्ति को उपचार हेतु लाया गया सदर अस्पताल, पूछताछ जारी
जसीडीह थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन स्थित प्लेटफार्म से गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति को सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उसका इलाज जारी है।घटना के संबंध में आरपीएफ पदाधिकारी ने बताया कि जसीडीह स्टेशन मास्टर के द्वारा सूचना मिली की प्लेटफार्म पर एक अज्ञात व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है ।सूचना मिलते हि वहां पहुंचे और अज्ञात को सदर अस्पताल पहुंचाया।