रजत पाल सिंह के नाम पर लगी मुहर, देवास युवा मोर्चा की कमान
लंबी जद्दोजहद और इंतजार के बाद रजत पाल सिंह बने भारतीय जनता युवा मोर्चा देवास के जिला अध्यक्ष
देवास। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्षों की बहुप्रतीक्षित सूची आखिरकार जारी हो गई। देवास में रजत पाल सिंह के नाम पर संगठन ने मुहर लगाते हुए उन्हें जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
रजत पाल सिंह की नियुक्ति के साथ ही देवास युवा मोर्चा को नया नेतृत्व मिल गया है। लंबे समय से जिला अध्यक्ष पद को लेकर चल रही चर्चाओं और कयासों पर अब विराम लग गया है।
वहीं मोहित जाट को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। दोनों नियुक्तियों के बाद युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
रजत पाल सिंह के सामने अब युवा मोर्चा को मजबूत करने, युवाओं को संगठन से जोड़ने और संगठनात्मक गतिविधियों को जमीनी स्तर तक गति देने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।