रक्षाबंधन से पहले देवास में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई ने मिठाई दुकानों की हकीकत सामने ला दी। प्रतिबंधित एनालॉग मावे से मिठाई तैयार करने के मामले में कई प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई और बड़ी मात्रा में मावा व उससे बनी मिठाइयों को सील किया गया।
तहसीलदार कपिल गुर्जर द्वारा बताया गया कि नयापुरा स्थित अंकुर गुप्ता की दुकान से करीब 52 किलो भरा हुआ एनालॉग मावा और बड़ी संख्या में खाली पैक मिले। इसके बाद जोधपुर स्वीट्स के गोदाम में करीब 72 किलो भरा हुआ एनालॉग मावा और लगभग 600 किलो एनालॉग मावे मिठाइयों का भंडारण मिला, जिसे सील किया गया।
वहीं लाल गेट के सामने स्थित राजस्थान स्वीट्स से भी एनालॉग मावा जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान सबसे गंभीर बात सामने आई—इन प्रतिष्ठानों में मिठाई और मावा निर्माण के दौरान स्वच्छता के मानकों की अनदेखी के आरोप सामने आए। राजस्थान स्वीट्स में तो शौचालय के पास मावा बनाने की प्रक्रिया संचालित होती मिली।
खाद्य विभाग के अनुसार एनालॉग मावा हाइड्रोजनीकृत तेल से तैयार किया जाता है और इसके उपयोग पर प्रतिबंध है। विभाग ने साफ किया है कि ऐसी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
रक्षाबंधन पर मिठाई खरीदने से पहले सवाल सिर्फ स्वाद का नहीं, सेहत का भी है।
अब देखना होगा कि इन प्रतिष्ठानों पर आगे क्या कार्रवाई होती है।
।
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews