माण्डल: लुहारिया में महादेव की मूर्ति हटाने की मांग पर 10 गांवों का सनातन समाज लामबंद, बैठक में फैसला- यथास्थिति रहेगी कायम
जिले की मांडल तहसील के ग्राम लुहारिया स्थित भैरूनाथ मंदिर में भगवान शंकर महादेव की मूर्ति की यथास्थिति बनाए रखने और क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द व शांति कायम रखने को लेकर समस्त हिंदू सनातन धर्म महासभा, ग्राम लुहारिया तथा आस-पास के 10 गांवों के प्रबुद्ध नागरिकों व संत महात्माओं की एक संयुक्त बैठक सोमवार को आयोजित की गई।