टीकमगढ़: टीला दांत गांव में दो लोगों ने एक व्यक्ति से की मारपीट, ज़िला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के टीला दांत गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घायल व्यक्ति का नाम धर्मेंद्र चौबे बताया गया है। परिजन ने बताया कि धर्मेंद्र अपने घर के बाहर खड़ा था इसी दौरान अरविंद और रोहित नाम के दो लोग आए पुराने विवाद को लेकर दोनों धर्मेंद्र के साथ गाली गलौज करने लगे विरोध करने पर दोनों लोगों ने उसके साथ जमकर मारपीट कर दी।