टीकमगढ़: दिल्ली में मजदूरी करते समय जहरीले जीव के काटने से महिला की मौत, अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
टीकमगढ़ जिले के नन्हीटेरी गांव निवासी एक महिला की जहरीले जीव के काटने से मौत हो गई। मृतक महिला का नाम विद्या लोधी बताया गया है। परिजन ने बताया कि महिला अपने पति के साथ दिल्ली में मजदूरी का कार्य करती थी इसी दौरान उसे एक जहरीले जीव ने काट लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। महिला को टीकमगढ़ लाया जा रहा था इसी दौरान उसकी रास्ते में मौत हो गई।