टीकमगढ़: टीकमगढ़ में 200 साल पुराना राजशाही जर्जर भवन गिरा, लोगों की जान बची, मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक व SDOP
टीकमगढ़ में रात्रि से लगातार ब्रेक फैल बारिश हो रहीं है। जिसके चलते एक दो सौ साल पुराना राजशाही जर्जर भवन जमीदोज हो गया। घटना कोतवाली के बगल में प्रधानपुरा मोहल्ला गली की बताई गई है। इस घटना में गनीमत यह रही कि लोग इस मकान की जद में नहीं आए। आज दिन शनिवार की सुबह करीब 8 बजे बताया गया की जो मकान गिरा है उसमें कोई निवास नहीं करता था।