टीकमगढ़: युवाओं और सामाजिक लोगों ने एसपी कार्यालय में शिकायत की, सोशल मीडिया पर अराजकता फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग
इन दिनों सोशल मीडिया पर लोग तरह तरह की अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं जिससे समाज का माहौल खराब हो रहा है। इसी को लेकर युवाओं और सामाजिक लोगों ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय में शिकायत की है। शिकायत में बताया गया कि इंस्टाग्राम युटुब फेसबुक पर अश्लील वीडियो बनाकर समाज में अराजकता फैलाई जा रही है।