टीकमगढ़: शोभा खटीक को मिला प्रधानमंत्री आवास, संयुक्त संचालक और नपा सीएमओ ने विधि विधान से कराया गृह प्रवेश
शोभा खटीक को मिला प्रधानमंत्री आवास संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन और नपा सीएमओ विधि विधान से कराया गृह प्रवेश शोभा खटीक ने बताया कि पहले मेरा परिवार कच्चे मकान में रहता था। मेरे परिवार की आय इतनी नहीं थी कि हम अपने सपनों को साकार कर स्वयं का पक्का मकान बनवा सकें। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने से मेरे परिवार का पक्के मकान का सपना पूरा हो गया।