टीकमगढ़: टीकमगढ़-घुवारा रोड पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ घुवारा रोड पर एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल व्यक्ति का नाम भूरे यादव निवासी कचरा गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति बाइक से जटाशंकर से अपने गांव आ रहा था रास्ते में टीकमगढ़ घुवारा रोड पर तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।