घाघरा: बॉबी भगत बनीं राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की सचिव, कांग्रेसियों ने दी बधाई
Ghaghra, Gumla | Dec 31, 2025 अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के शीर्ष नेतृत्व ने संगठन को और अधिक सशक्त करने की दिशा में एक अहम निर्णय लेते हुए कांग्रेस नेत्री बॉबी भगत को राष्ट्रीय महिला कांग्रेस का सचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उनके संगठन के प्रति निष्ठा, निरंतर सक्रियता और वर्षों के समर्पित कार्य को देखते हुए की गई है।