घाघरा: घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सहियाओं की बैठक आयोजित की गई
Ghaghra, Gumla | Dec 30, 2025 घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर मे स्वास्थ्य सहियाओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी पंचायतों से आई स्वास्थ्य सहियाओं ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाना तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना था।