घाघरा: चान्हों प्रखंड से आदिवासी समाज की पदयात्रा सिरासिता नाला धार्मिक स्थल से घाघरा पहुंची, लोगों ने की सराहना
Ghaghra, Gumla | Dec 30, 2025 चान्हो प्रखंड के सोपरन नवाटोली गांव से आदिवासी समाज द्वारा सिरासिता धार्मिक स्थल को लेकर निकाली गई धार्मिक पदयात्रा घाघरा पहुंची। पदयात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला,पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए, जो पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। पदयात्रियों के घाघरा पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत करते हुए इस धार्मिक पहल की सराहना की।