घाघरा: रायडीह में 30 दिसंबर को राष्ट्रपति के आगमन से क्षेत्र में हर्ष, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ने दिया बयान
Ghaghra, Gumla | Dec 29, 2025 रायडीह प्रखंड में आगामी 30 दिसंबर को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमति द्रौपदी मुर्मू महोदया के आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह और हर्ष-उल्लास का माहौल है। इस अवसर को लेकर स्थानीय लोग काफी उत्साहित हैं और इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक क्षण बता रहे हैं।घाघरा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आदित्य भगत ने अपने बयान में कहा कि महामहिम राष्ट्रपति के आगमन से क्षेत्र का विकास होगा।