धरमपुरा स्थित तलैया में 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, मर्ग कायम कर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस
दमोह शहर के धर्मपुरा नाका स्थित तलैया में सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव तैरता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया। प्रारंभिक तौर पर मृतक की पहचान नहीं हो सकी, जिसके बाद पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से फोटो साझा कर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए।
कुछ देर बाद प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों की मदद से मृतक की पहचान बड़ापुरा निवासी चंदू उर्फ चंद्रकांत पिता बाबूलाल अहिरवार उम्र 50 वर्ष के तौर पर की गई। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना से एएसआई रघुराज सिंह, आरक्षक रतिराम एवं नवीन मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। आज सोमवार सुबह करीब 11 बजे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई गई। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। जिनका कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के वास्तवित कारणों का खुलासा किया जा सकेगा।धरमपुरा स्थित तलैया में 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, मर्ग कायम कर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस
दमोह शहर के धर्मपुरा नाका स्थित तलैया में सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव तैरता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया। प्रारंभिक तौर पर मृतक की पहचान नहीं हो सकी, जिसके बाद पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से फोटो साझा कर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए।
कुछ देर बाद प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों की मदद से मृतक की पहचान बड़ापुरा निवासी चंदू उर्फ चंद्रकांत पिता बाबूलाल अहिरवार उम्र 50 वर्ष के तौर पर की गई। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना से एएसआई रघुराज सिंह, आरक्षक रतिराम एवं नवीन मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। आज सोमवार सुबह करीब 11 बजे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई गई। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। जिनका कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के वास्तवित कारणों का खुलासा किया जा सकेगा।
Damoh, Damoh | Jun 16, 2026