कुलपहाड़: पनवाड़ी में बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों की दी गई जानकारी
महोबा पुलिस के मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत रविवार को थाना पनवाड़ी क्षेत्र में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं, बालिकाओं, छात्राओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने महिलाओं को घरेलू हिंसा, दहेज, बाल विवाह और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी।