देवास। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त देवास जिला अध्यक्ष रजतपाल सिंह राजपूत ने मंगलवार को भाजपा कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। उनके साथ नवनियुक्त जिला महामंत्री मोहित जाट ने भी अपना दायित्व संभाला। पदभार ग्रहण समारोह को लेकर युवा मोर्चा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
पदभार ग्रहण से पहले बीआर रिसॉर्ट, भोपाल रोड से रजतपाल सिंह राजपूत और मोहित जाट का भव्य काफिला निकला, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचा। रास्तेभर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मंच लगाकर पुष्पवर्षा, आतिशबाजी एवं मिठाई खिलाकर दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया।
भाजपा कार्यालय पहुंचने पर भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने रजतपाल सिंह राजपूत का जोरदार स्वागत करते हुए उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया। पूरे कार्यक्रम के दौरान युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह और जश्न का माहौल नजर आया।
विद्यार्थी जीवन से संगठन तक, लगातार बढ़ती जिम्मेदारियां
रजतपाल सिंह राजपूत का संगठनात्मक सफर विद्यार्थी जीवन से ही शुरू हुआ। बचपन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे रजतपाल सिंह ने वर्ष 2015 से 2019 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में सक्रिय भूमिका निभाई।
उन्होंने LLB एवं LLM की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में PHD की पढ़ाई कर रहे हैं। संगठन में उनकी सक्रियता और कार्यक्षमता को देखते हुए उन्हें लगातार महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलती रहीं। वर्ष 2021 में भाजयुमो मध्यप्रदेश प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, 2022 में मध्यप्रदेश के सबसे युवा जनपद सदस्य, 2023 में सोनकच्छ विधानसभा प्रभारी और 2024 में युवा मोर्चा लोकसभा प्रभारी के रूप में उन्होंने संगठनात्मक दायित्व निभाया।
अब रजतपाल सिंह राजपूत को भारतीय जनता युवा मोर्चा, देवास जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन में लंबे अनुभव, युवाओं के बीच सक्रियता और लगातार बढ़ती जिम्मेदारियों के चलते उनके नेतृत्व को देवास भाजयुमो के लिए एक नई शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।
।
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews
Dewas Nagar, Dewas | Aug 26, 2026