देवास के सिविल लाइन अंडर ब्रिज में जलजमाव के बीच स्कूली बच्चों से भरी मैजिक वाहन फंस गई। 🚨
बताया जा रहा है कि चालक वाहन को पानी से भरे अंडर ब्रिज में ले गया, जिसके बाद मैजिक फंस गई और चालक मौके से फरार हो गया।
सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मैजिक को बाहर निकलवाया, बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुंचाया और वाहन जब्त कर लिया। चालक को भी हिरासत में लिया गया है।
सवाल ये है—इतने जलजमाव के बावजूद स्कूली वाहन को अंडर ब्रिज में ले जाने की लापरवाही आखिर क्यों?
#dewas #dewasnews #TimesMP #MadhyaPradesh #SchoolVan
Dewas Nagar, Dewas | Aug 25, 2026