सिंगरौली: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं सामान्य प्रेक्षक ने किया पालिटेनिक कॉलेज पचौर मे स्थापित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्रशेखर शुक्ला एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अभिषेक कृष्णा (आई.ए.एस) ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए संसदीय क्षेत्र सीधी सिंगरौली जिले में शासकीय पालीटेक्निक कालेज पचौर बैढ़न में स्थापित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण एवं अवलोकन किया गया। उन्होने ने स्ट्रांग रूम में सुरंक्षात्मक उपयो तथा सामांग्री वितरण एवं जमा करने की तैयारियो के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने मतगणना के संबंध में जानकारी प्राप्त कर निर्देषित किया कि मतगणना के लिए सभी आवश्य तैयारियो को समय से पूर्ण करे।