सिंगरौली: ऑन लाईन क्वीज प्रथम चरण के विजेताओ को जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया सम्मनित
प्रथम चरण में ऑन लाईन क्वीज प्रतियोगिता आयोजन 27 मार्च के किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभागार में प्रतियोगिता के विजेताओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रेया चतुर्वेदी ने प्राप्त किया। वही दूसरा स्थान राज केवट तथा तीसरा स्थान प्रतिक्षा कुमारी ने प्राप्त किया जिन्हे जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर कर सम्मानित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आप सब मिलकर युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करे ताकि जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित हो सके।