सिंगरौली: 12 वर्षीय बालिका को खरीदने वाले आरोपी पर मामला हुआ दर्ज, माडा थाना क्षेत्र की घटना
सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के ग्राम भाऊखाड निवासी एक 12 वर्षीय बालिका को एक 40 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति ने गलत काम करने के नियत से खरीदने का प्रयास किया था। जहां परिजनों के द्वारा दी गई घटना की सूचना पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भाऊखाड गांव के आरोपी ने एक 12 वर्षीय बालिका को जबरन अपने कब्जे में लेकर गलत कार्य कराने के लिए ले जा रहा था। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। जहां पुलिस ने पीड़ित पक्ष की आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।