सिंगरौली: शांतिपूर्ण मतदान हेतु मध्यप्रदेश एवं उत्तरप्रदेश पुलिस की ओबरा में हुई संयुक्त बैठक, अपराधियों की सूची हुई साझा
लोक सभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर ओबरा कोतवाली में क्षेत्राधिकारी ओबरा एवं मध्यप्रदेश के सीमावर्ती मोरवा एसडीओपी की देख रेख में एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्राधिकारी ओबरा डॉ चारु द्विवेदी एवं मोरवा अनुविभागीय अधिकारी कृष्ण कुमार पांडेय व निरीक्षक अशोक सिंह परिहार ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आपस में बार्डर के अपराधियों की सूची एक दूसरे को साझा किया। बैठक में सीमावर्ती बीट अधिकारी एवं पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में बार्डर के विभिन्न इलाकों में संयुक्त अभियान चलाने पर भी सहमति बनी।