सिंगरौली: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, मौहरिया मोड में हुआ हादसा
सिंगरौली जिले के गढ़वा थाना क्षेत्र के मौहरिया मोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। युवक का शव आज अल सुबह सड़क पर खून से लतपत मिला है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई है। बताया जाता है कि पटेहरा निवासी बबलू साकेत पिता राम सनेही साकेत उम्र 20 वर्ष रात में मौहरिया गांव में आर्केस्ट्रा देखने मोटरसाइकिल से गया हुआ था। रात में मोटरसाइकिल से वापस घर आ रहा था कि अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दिया। जिससे बबलू की मौत हो गई।