मखदुमपुर: सेवती पोखर गांव में नेवारी के पिंज में आग लगने से हजारों की नेवारी जलकर राख हो गई
शनिवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे प्रखंड के सेवती पोखर गांव में नेवारी के पिंज में बिजली के तार से निकली चिंगारी के कारण आग लग गई। जिससे हजारों रुपए की नेवारी जलकर राख हो गए। घटना की सूचना पर पहुची अग्निशमन विभाग के जवानों ने आग पर काबू पाया बताया जाता है की सेवती पोखर गांव में गणेश यादव के खलिहान में लगे नेवारी के पिंज में आग लग गया ,जो जलकर नष्ट हो गया।