रफीगंज: मखदुमपुर: प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों में सांसद अभय कुशवाहा ने मतदाताओं का आभार जताया और संवाद कार्यक्रम किया
रफीगंज प्रखंड क्षेत्र में लोकसभा के सांसद अभय कुशवाहा ने मतदाता आभार सह संवाद कार्यक्रम के तहत चरकुपा ,कपूर बिगहा, काजीचक ,रामपुर, भैसासुर, बड़गांव, कर्मा मसूद, तेतरिया ,बुधौल, भदुकी खुर्द, धनावा,लोहारा एवं जकड़िया सहित अन्य जगहों पर लोगों से जनसंपर्क करते हुए आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।जगह-जगह पर उन्हें फूल माला अंग वस्त्र से स्वागत किया गया।