पीरटांड: पारसनाथ पहाड़ के दिशोम मांझी थान मरांड बुरू में आदिवासी समाज द्वारा बाहाँ पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है
पीरटांड़ के पारसनाथ पहाड़ स्थित दिशोम मांझी थान मरांड बुरू में आदिवासी समाज के द्वारा सोमवार को 10 बजे से ही धूम धाम से बाहाँ पर्व मनाया जा रहा है। इस दौरान मांझी थान को आकर्षक रूप से सजाने के साथ ही भव्य रूप से पूजा अर्चना भी की गई। इस दौरान उक्त स्थल पर आदिवासी समाज के द्वारा प्रकृति से जुड़े कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे है।